नगर के मध्य स्थित तालाब अतिक्रमण घीरा गंदगी ने छीनी तालाब की सुन्दरता अभी भी है सौर्न्यकरण की सम्भावनाएँ .... बन सकता है पर्यटक स्थल


मक्सी निप्र । नगर के मध्य प्राचीन तालाब स्थित है जो विश्वप्रसिद्ध जैन तिर्थ के नजदीक ही स्थित है । वर्तमान में तालाब के चारों और अतिक्रमण एवं गंदगी का साम्राज्य स्थापित हो चुका है । भारत भर से आने वाले जैन तिर्थ यात्री उपरोक्त स्थान को देख कर नगर की छवी अपने मन मे बना कर साथ ले जाते है । तालाब के सौन्दर्यकरण की पहल अनेक बार हुई लेकिन अतिक्रमणकारीयों के कारण तालाब का सौर्न्यकरण नही हो पाया ।
सम्वत् 1990 मे राजस्व रीकार्ड में तालाब की भूमि 30 बीघा एक बिसवा दर्ज थी, उस समय तालाब को जैन समुदाय पवीत्र मानता था एवं तालाब में स्नान आदि कर जैन धर्मावलम्बी पूजन पाठ करते थे साथ ही तालाब के जल से भगवान की पूजा भी की जाती थी । उस समय पुरे वर्ष भर तालाब में पानी रहता था जो पूर्ण रूप से वर्ष भर स्वच्छ रहता था । 
वर्तमान में तालाब सीकुड़ कर बहुत ही छोटे आकार का हो गया । तालाब की तली में पक्का काला पत्थर आ जाने के चलते तालाब का गहरीकरण नही हो पा रहा है जिस कारण जल भराव बहुत कम होता है जो कुछ ही दिनों में वाष्पीकृत हो जाता है जिस कारण लगभग वर्ष भर तालाब कचरा संग्रहण की जगह की तरह दिखाई देता है। 
क्या है सम्भावना .....
तालाब उथला होने एवं सतह पर पक्का काला पत्थर होने से गहरीकरण सम्भव नही है परन्तु तालाब के नगर के मध्य में होने एवं जैन तिर्थ के नजदीक होने से उपरोक्त तालाब का सौर्न्यकरण नगर की प्रतिष्ठा के लिये बहुत आवश्यक है । 
तालाब के चारों ओर फैला समस्त अतिक्रमण हटा कर तालाब के चारों ओर पक्की दिवार निर्मित कर जलसंग्रहण का तल बढ़ाया जा सकता है । वर्षा जल को सहेजनें के लिये यह उपर्युक्त स्थान है जिससे पुरे नगर के भूजल स्तर में इजाफा होगा एवं सभी को लाभ मिलेगा । 
तालाब के चारो ओर उंची दिवार एवं रास्ते निर्मीत कर दर्शनीय स्थल के रूप में विकसीत किया जा सकता है वही तालाब के मध्य से ही काला भाटा की ओर से एक मार्ग का निर्माण किया गया है जिसके कारण तालाब ओर अधिक छोटा हो गया है । उपरोक्त मार्ग को भी पुरे तालाब पर पुलिया निर्माण कर तालाब के उपर से बीलकुल सीधा कर गुजारा जा सकता है जिससे उपरोक्त स्थान ओर अधिक दर्शनीय होगा साथ ही उपरोक्त रास्ता नगर के व्यवस्तम क्षैत्र से सीधे कालाभाटा क्षैत्र से जुड़ जायेगा व यातायात सुगमता से निकल सकेगा ।
वर्तमान में तलाब मे निर्मीत अस्थाई मार्ग टेड़ा मेड़ा होने के कारण तालाब पांच भागों में विभक्त हो गया है एवं छोटे छोटे हिस्सों पर तेजी से अतिक्रमण किया जा रहा है एवं तालाब अपने मुल उद्देश्य की पुर्ती नही कर पा रहा है । वही तालाब के ठीक बिच से सीधा मार्ग निर्माण कर देने से तालाब की जलग्रहण क्षमता ओर अधिक बढ़ जायेगी एवं अतिक्रमणकारीयों की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा । 
अनेक स्थानों पर जलसंग्रहण के लिये शासन द्वारा नवीन तालबा निर्माण किये जाते है जहां पर भूमि अधिग्रहण कर मुआवजा वितरीत किया जाता है वहीं मक्सी नगर के ठीक मध्य में तालाब की ही भूमि पर किये गये अतिक्रमण एवं पट्टे की भूमि पर किये गये निर्माण हटाने में शासन को कोई परेशानी नही आना चाहीयें । यह कार्य आसानी से किया जा सकता है । 
पूर्व नगर पंचायल अध्यक्ष रामचन्द्र पटेल के कार्यकाल में भी तालाब सौर्न्यकरण के लिये कई प्रयास किये गये थे, तालाब का गहरीकरण एवं तालाब के चारो और वृक्षारोंपण कर तालाब का सौन्दर्य निखारने का प्रयास किया गया था लेकिन अतिक्रमणकारीयों के कारण सौन्दर्यकरण कार्य सफल नही हो सका पूर्व में अतिक्रमणकारियों ने तालाब की पाल पर स्थित ओवरफ्लो को कई बार छतिग्रस्त किया था जिसके कारण तालाब का पानी निकल जाता था स्वर्गीय श्री रामचंद्र पटेल ने अपने स्वयं के खर्च से बनवाया था  ।
वर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष राजेन्द्र पटेल द्वारा भी अनेक बार  तालाब सौन्दर्यकरण को लेकर अपनी चिन्ता जाहीर की है साथ ही तालाब का गहरीकरण नही हो पाने एवं अतिक्रमण अधिक होने आदि समस्याओं के कारण सौर्न्यकरण कार्य नही हो पाने का दर्द भी बयान किया है । 
इन दिनों नगर में विकास कार्यो की बाढ़ आई हुई नगर में चारो ओर विकास कार्य तेज गति से कीये जा रहे है साथ ही नगर के सौर्न्यकरण को लेकर भी नगर परिषद द्वारा काफी प्रयास किये जा रहे है । इन्ही प्रयासों की श्रंखला मे यदि नगर के मध्य में बसे इस तालाब की ओर भी ध्यान देकर चारों ओर भराव कर एवं दिवार निर्माण कर उंची पाल बनायी जाती है जिसमें जल भराव अधिक हो जायेगा जिससे तालाब पर्यटक स्थल के रूप में तरणताल में तब्दील हो जायेगा जिसमें नोका विहार आदि करने के लिये आस पास के क्षैत्र से बड़ी संख्या मे लोग मक्सी आयेगें साथ ही तालाब से पर्यावरण को भी फायदा होगा एवं क्षैत्र का जलस्तर भी बढ़ सकेगा । 

Post a Comment

أحدث أقدم
मालवा न्यूज़ 24X7