सेवानिवृत शिक्षक श्री मांगीलाल रावल का निधन, नगर में शोक की लहर


मक्सी - सेवानिवृत्त शिक्षक और मक्सी परिक्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी श्री मांगीलाल रावल 85 का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया, स्व मांगीलाल रावल पत्रकार शरद रावल, शिक्षक हेमंत रावल, दिनेश रावल,महेश रावल के पिता , सेवानिवृत शिक्षक चांदमल रावल के भाई और समाजसेवी अजय रावल के बड़े पापा थे, स्व श्री रावल के द्वारा नगर की तीन पीढ़ियों तक के विद्यार्थियों को पढ़ाया गया है, उनके द्वारा शिक्षित कई विद्यार्थी उच्च पदों पर है कोई विधायक है तो कोई वकील है ओर कई शासन के बड़े पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे है। निवास स्थान से निकली अंतिम यात्रा में सेकडो शामिल हुए, मुक्तिधाम पर हुई शोकसभा में नगर के वरिष्ठ जनों ने स्व.रावल के शिक्षकीय जीवन और उनकी समाजसेवा को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की |




Post a Comment

أحدث أقدم
मालवा न्यूज़ 24X7