मक्सी में युवक ने की आत्महत्या, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल-112

शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र के बजरंग मोहल्ला वार्ड क्रमांक 8 में उस समय सनसनी फैल गई, जब 22 वर्षीय युवक नितिन कुंडलिया पिता सुनील कुंडलिया द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की घटना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना प्राप्त होते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। 112 पायलट रामबाबू पाटीदार एवं स्टाफ एसके-38 हरलाल मेवाड़ा ने मौके पर स्थिति को संभालते हुए आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मामले को जांच में लेकर घटना के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
मालवा न्यूज़ 24X7