MP : पति को कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया, फिर महिला का कर दिया मुंडन, झाबुआ में शर्मसार करने वाली घटना

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। काकनवानी थाना क्षेत्र के बालवासा में एक महिला के साथ जमकर अत्याचार किया गया है। महिला को सजा इसलिए दी गई है कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी।

गांव के कुछ लोगों ने पहले उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन जब महिला अपनी बात पर अडिग रही तो दबंगों ने जबरन उसका मुंडन कर दिया और पति को उसके कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया।

झाबुआ राज्य का आदिवासी बाहुल्य जिला है। यहां ग्रामीणों ने एक महिला को सार्वजनिक रूप से बेरहमी से अपमानित किया और उस पर हमला किया। यह शर्मनाक घटना सोमवार को काकनवानी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले बलावास गांव में घटी।


महिला को लाठियों और ठंडे से पीटा

जानकारी के अनुसार, एक विवाहित महिला पर उसके समुदाय के सदस्यों ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ भाग जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद महिला को पहले समझाया गया फिर उसके साथ जबरदस्ती की गई। ग्रामीणों ने महिला को अपने पति को कंधों पर उठाने के लिए मजबूर किया गया और पूरे गांव में घुमाया गया। जुलूस के दौरान, उसके साथ आए लोगों ने कथित तौर पर उसे लाठियों से पीटा और थप्पड़ व घूंसे मारे।

झाबुआ जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना
दबंगों ने महिला के कंधे पर उसके पति को बैठाकर घुमाया
पति के साथ नहीं रहना चाहती थी महिला
पुलिस ने वीडियो वायरल होने के पर चार को किया गिरफ्तार
जुलूस के बाद मुंडवा दिया सिर

आरोपियों ने जुलूस के बाद महिला के बाल मुंडवा दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बलावास के रहने वाले सूर्य भूरिया, दिलीप भूरिया, बाबू भूरिया और शैलेश भारिया नामक चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
महिला को दी गई सुरक्षा

मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़िता का पता लगाया और उसे सुरक्षा प्रदान की।

Post a Comment

أحدث أقدم
मालवा न्यूज़ 24X7