BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

बैतूल : डेढ़ साल के बेटे को छोड़ दंपती ने डैम में लगाई छलांग, दोनों के शव बरामद

बैतूल जिले के मुलताई में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई। दंपती ने अपने डेढ़ साल के बेटे को सड़क किनारे छोड़कर बुकाखेड़ी बांध में छलांग लगा दी। महिला का शव जल्दी मिल गया, जबकि युवक का शव घंटों की मशक्कत के बाद बरामद किया गया।

लव मैरिज के बाद बढ़े विवाद
जानकारी के मुताबिक, शुभम करदाते (25) और रोशनी (22) ने करीब साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद होते रहते थे। शुक्रवार रात भी उनका झगड़ा हुआ था। इसी के अगले दिन दोनों ने यह कदम उठाया।

ग्रामीणों ने देखा हादसा
हतनापुर निवासी मुन्ना परिहार ने दंपती को बांध में कूदते देखा और तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। खबर मिलते ही थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया पुलिस टीम और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे और सर्चिंग शुरू करवाई।

अक्सर पति-पत्नी के बीच होता था विवाद
परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। शुभम मजदूरी करता था और परिवार में माता-पिता रहते हैं। बहन की शादी हो चुकी है। हालांकि, इस बार झगड़े की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह 9:15 बजे सूचना मिली थी। महिला का शव जल्दी मिल गया, जबकि पुरुष का शव करीब 3 घंटे बाद बरामद हुआ।

Post a Comment

أحدث أقدم