BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

सीबीएसई बोर्ड पर मुरलीधर कृपा विद्या मंदिर मक्सी के विद्यार्थियों ने फिर उल्लेखनीय सफलता हासिल की

मक्सी स्थित मुरलीधर कृपा विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड में 10वीं एवं 12 वीं में 100% परिणाम देकर विद्यालय, माता पिता एवं स्वयं को गौरवांवित किया है । कक्षा 12वीं में प्रार्थी मनीष पाटीदार 87.20% एवं 10वीं की भाग्यश्री मनोज पटेल 92.20% लाकर नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शिक्षकों की मेहनत, छात्रों की लगन ,एवं माता पिता के प्रोत्साहन ने विद्यालय को सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिया है । मुरलीधर कृपा विद्या मंदिर के चमकते सितारें 
कक्षा 12वीं प्रार्थी पाटीदार 87.20%,
पूजा कुमावत 68.40%,
कक्षा 10 वीं भाग्यश्री पटेल 92.20%, हस्ती जांगिड़ 91.60%, राहिनी कोठरी 91.40%, उज्जवल डाबी 90.20, हर्षल सोनी 89%, सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाकर गौरवांवित किया।सभी विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की और से बहुत बहुत बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई। विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करना न केवल विद्यार्थियों के लिए बल्कि उनके माता-पिता के लिए भी अत्यंत गर्व का क्षण होता है जब संतान अपने परिश्रम और समर्पण से सफलता अर्जित करती है तो माता-पिता एवं विद्यालय की खुशी का ठिकाना नहीं रहता उनकी आंखों में गर्व और संतोष झलकता है
क्योंकि यह उनकी मेहनत मार्गदर्शन और प्रेरणा का भी परिणाम होता है माता-पिता जीवन भर अपने बच्चों के लिए उज्जवल भविष्य के लिए प्रयासरत रहते हैं वह उन्हें अच्छी शिक्षा संस्कार और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं जब उनका बच्चा विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करता है तो उनकी तपस्या का साकार रूप होता है वे समाज में गर्व से सिर उठाकर कहते हैं कि उनकी संतान ने उनके सपनों को साकार किया है इसी उपलब्धि पर माता-पिता का आशीर्वाद और स्नेह और भी बढ़ जाता है वह अपनी खुशी जाहिर करने के लिए मिठाइयां बांटते हैं रिश्तेदारों और दोस्तों को इस सफलता की सूचना देते हैं यह ऋण न केवल व्यक्तिगत खुशी का होता है बल्कि समाज में भी सम्मान और प्रेरणा का सूत्र बनता है संतान के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से माता-पिता को भविष्य के लिए और अधिक आशा और विश्वास मिलता है उनका बच्चा जीवन में और भी ऊंचाइयों को छूएगा ऐसी ही भावना भी विद्यालय परिवार की भी होती है और उनके विद्यालय का नाम रोशन भी होता है


रिपोर्ट - मनोज जोशी
_________________
मुख्य संपादक ईशाक खान
मालवा News 24

Post a Comment

أحدث أقدم