BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मक्सी थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित

मक्सी थाना परिसर में आज होली रंग पंचमी ईद एवं रमजान माह को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने और किसी प्रकार का विवाद ना हो अपने त्योंहार को शांति और सौहार्द से मनाय इस बैठक में स्थानीय प्रशासन पुलिस पत्रकार गणमान्य नागरिक सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न समुदाय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना और समरसता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाना होता है बैठक में प्रमुख विषय पर विचार विमर्श किया गया है जैसे धार्मिक त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखना किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए सुरक्षा उपाय करना और समाज में एकता को बढ़ावा देना इसके अलावा सामुदायिक सहयोग से जुड़े कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करना अफवाहों से बचने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया प्रशासन इस बैठक के माध्यम से जनता को आश्वस्त करता है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे विभिन्न समुदाय के बीच संवाद को बढ़ावा देकर आपसी सहयोग और समझ विकसित करने का प्रयास किया जाता है इस प्रकार शांति समिति की बैठक सामाजिक सौहार्द और स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
इस मौके पर शाजापुर एस डीओपी गोपाल सिंह चौहान मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल नायब तहसीलदार जितेंद्र चौरसिया पटवारी मिथुन हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष हंसराज जेन कोषाध्यक्ष हरीश भावसार भाजपा मक्सी मंडल अध्यक्ष गोविंद पटेल जैन श्री संघ अध्यक्ष नरेंद्र जैन वरिष्ठ पत्रकार शरद रावल समस्त पत्रकार गण नगर परिषद इंजीनियर राहुल जैन पार्षद माखन सिंह पाटीदार दिलीप लोधी एम पी ई वी अधिकारी सुनील जोशी वरिष्ठ समाज सेवक नरेंद्र भावसार लोकेंद्र सोनी एवं थाना स्टाफ एस आई आजाद सिंह चौधरी एस आई सूरज भान सिंह ढिल्लन ऐ ऐसाआई रढकेद्र सिंह चौहान मदन सिंह यादव ऐ ऐ साई नीलेश पटेल हेड राहुल पटेल हेड एवं आरक्षक चंद्रशेखर जाट की अहम भूमिका रही

रिपोर्ट - मनोज जोशी मक्सी
एडिटर इन चीफ - ईशाक खान

Post a Comment

أحدث أقدم