BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

हिंदू नववर्ष पर निकला मक्सी में विशाल चल समारोह


मक्सी में हिंदू नव वर्ष भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। यह दिन विक्रम संवत का प्रथम दिवस होता है, जिसे महाराज विक्रमादित्य ने स्थापित किया था। इस दिन को गुड़ी पड़वा, उगादी, चेटी चंड और नवरेह जैसे विभिन्न नामों से भारत के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जाता है। हिंदू नव वर्ष प्रकृति के नव जागरण का प्रतीक भी है, क्योंकि इसी समय बसंत ऋतु अपने पूर्ण यौवन पर होती है। खेतों में फसल पकने लगती है और वातावरण उल्लास से भर जाता है। धार्मिक दृष्टि से यह दिन भगवान ब्रह्मा द्वारा सृष्टि की रचना का भी माना जाता है।  


इस दिन लोग घरों की सफाई करते हैं, मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं और नए संकल्प लेते हैं। महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के रूप में इसे विशेष धूमधाम से मनाया जाता है, जहाँ लोग घरों के बाहर गुड़ी (ध्वज) लगाते हैं। यह पर्व हमें नई ऊर्जा, आशा और समृद्धि का संदेश देता है। इस वर्ष मक्सी में भी गुड़ी पड़वा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया मक्सी बस स्टैंड परिसर से एक विशाल जुलूस मुख्य मार्गो से होकर जैन मंदिर मार्ग नया बाजार जूना बाजार मिरासी की गली होकर नगर पति हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ करके जुलूस को समापन हुआ एवं एक दूसरे से मिलकर नव वर्ष की वा नवरात्रि की शुभकामना दी गुड़ी पड़वा महा उत्सव के विशेष अतिथि भाजपा शाजापुर जिला अध्यक्ष डॉ रवि पांडे मक्सी मंडल अध्यक्ष गोविंद पटेल हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष हंसराज जैन हिंदू उत्सव समिति के संरक्षक अखिलेश सर भावसार समाज अध्यक्ष हरीश भावसार वरिष्ठ समाज सेवक नरेंद्र भावसार एवं मक्सी नगर के समस्त हिंदू संगठन एवं समस्त नगर वासी

रिपोर्ट - मनोज जोशी
___________________
मुख्य संपादक ईशाक खान
मालवा News 24X7

Post a Comment

أحدث أقدم