BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

राष्ट्रीय वीर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव बने रामेन्द्र पटेल


मक्सी :  राष्ट्रीय संरक्षक / प्रभारी स्वामी सत्यदेव जी महाराज जी एवं कैलाश जी चपराणा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की अध्यक्षता मे श्री रामेन्द्र पटेल जी को उनके संघठन के प्रति कार्य को देखते हुए राष्ट्रीय वीर गुर्जर महासभा मै राष्ट्रीय महासचिव बनाया है इसे पहले रामेन्द्र पटेल मध्यप्रदेश के अध्यक्ष थे राष्ट्रीय वीर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत करते हुए कहा कि गुर्जर समाज सदैव देश की एकता, अखण्डता, वैदिक, संस्कृति, साहित्यक, सामाजिक, धार्मिक परम्पराओं तथा देश को समृद्धशाली बनाने में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। इतिहास साक्षी है की गुर्जर सर्वे भवन्तु सुखिनः" तथा विश्व के प्राणी मात्र के कल्याण की कामना करने वाला एवं भारतीय सस्कृति का पोषक व प्रजातंत्र का रक्षक रहा है । भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति में भी गुर्जरो के बलिदान का एक पृथक वर्चस्व रहा हे समाज की ऐतिहासिक व सामाजिक प्रतिष्ठा को निरंतर बनाये रखा आपसे अपेक्षा है, कि संगठन के मूल उद्देश्यो को साकार रूप देने हेतु इस महान अभियान में सहयोग प्रदान करेंगे ।
आप की समाज के प्रति जागरूकता एवं सक्रियता एवं कर्मठता की दृष्टिगत करते हुए आप को राष्ट्रीय वीर गुर्जर महासभा मे रामेन्द्र पटेल राष्ट्रीय महासचिव के पद पर मनोनित किया गया है हमे आशा ही नही बल्कि पूर्ण विश्वास भी है की राष्ट्रीय वीर गुर्जर महासभा के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा उद्देश्यों की पूर्ति एवं आजीवन सदस्य बनाने में अपना अतुलनीय योगदान देते हुए आप महासभा को सशक्त सम्बल प्रदान करेंगे तथा समाज के संगठन के हितों की रक्षा में पूर्ण समर्पण भावना से हमारा सहयोग करेंगे । एवं समय समय पर अपने द्वारा महासभा के लिए किये गये कार्यो की प्रगती की सूचना से राष्ट्रीय वीर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक श्री स्वामी सत्यदेव जी महाराज व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कैलाश जी चपराणा को अवगत कराते रहेगे !!

____________________________
*मुख्य संपादक ईशाक खान*
*मालवा News 24*

Post a Comment

أحدث أقدم