BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

रायपुर में भीषण सड़क हादसा : कार और ट्रक में आमने- सामने भिड़ंत, मौके पर 5 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां पर तेज रफ़्तार कार और ट्रक में आमने- सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई है।मृतकों में सभी पुरुष हैं। पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के उमरिया गांव के पास की है।

मृतकों में सभी पुरुष और उरला थाना क्षेत्र के निवासी हैं। अछोली निवासी मोहम्मद फिरोज और उसके दोस्त कार में सवार थे। कार मोहम्मद फिरोज की बताई जा रही है।

कार के उड़े परखच्चे
हादसा इतना भयानक था कि, कार के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं हादसे के बाद सड़क पर लंबी जाम की स्थिति देखने को मिली है। कार के टायर फटने के कारण घटना हुई है। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर मंदिर हसौद पुलिस मौजूद है।

Post a Comment

أحدث أقدم