BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मक्सी सैखवाल ब्राह्मण समाज की बेटी चिन्मया पांडे ने अंबानी यूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर मक्सी को किया गोरामवित

मक्सी सैखवाल ब्राह्मण समाज की बेटी चिन्मया पांडे ने अंबानी यूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर मक्सी को किया गोरामवित कड़ी मेहनत समर्पण और अनुशासन सफलता की कुंजी होती हैं जब कोई छात्रा अपनी मेहनत और लगन से विश्वविद्यालय मैं प्रथम स्थान प्राप्त करती है तो यह न केवल उसके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम होता है बल्कि उसके माता-पिता शिक्षकों और मित्रों का भी योगदान रहता है यह उपलब्धि गर्व और आनंद का क्षण होती है जो जीवन भर याद रहती है। ऐसी ही मक्सी निवासी हमारी प्रिय बेटी चिन्मया पांडे स्वर्गीय श्रीमती लक्ष्मी बाई स्वर्गीय र्श्री भगवान पांडे कि सौपौत्री श्रीमतीअंजलि हरीश पांडे की सुपुत्री निवासी मक्सी जिला शाजापुर कॉल पिंग कॉन्वेंट हाई सेकेंडरी स्कूल से 12वीं फर्स्ट क्लास पास करके भोपाल गई जहां उन्हें बहुत अच्छा कॉलेज मिला भोपाल से बी एस सी इलेक्ट्रॉनिक ओनर डिग्री ली उसके बाद धीरूभाई अंबानी यूनिवर्सिटी से डाटा साइंस में अपनी कड़ी मेहनत और लगन से विश्वविद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने परिवार विद्यालय और समाज का नाम रोशन किया है यह उपलब्धि केवल एक परीक्षा में सर्वोच्च अंक आने तक सीमित नहीं है बल्कि दृढ़ निश्चय आत्मविश्वास और निरंतर प्रयासों का प्रतीक है सफलता का यह सफर 🔥आसान नहीं था परीक्षा की तैयारी के दौरान अनगिनतराते जागकर अन्य चुनौतियों का सामना करते हुए और कठिन विषयों‌ को समझने में मेरे पापा ने भी मुझे हर संभव सुविधा प्रदान की चाहे वह किताबें हो या ट्यूशन की व्यवस्था हो या फिर मेरी पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन उन्होंने अपने सपने को मेरे भविष्य के लिए बलिदान कर दिया उनके संघर्ष और मेहनत से ही मुझे यह प्रेरणा मिली कि जीवन में आगे बढ़ाने के लिए परिश्रम और धैर्य वह आवश्यक है आज जब मैंने अच्छे अंकों के साथ विद्यालय में प्रवेश लिया है तो यह केवल मेरी उपलब्धि नहीं बल्कि मेरे माता-पिता का सपना साकार होने जैसा है मैं उनके सपनों को और ऊंचाई तक ले जाने का संकल्प लेती हूं और हमेशा उनके मार्गदर्शन में आगे बडूंगा मुझे गर्व है कि मैं ऐसे माता-पिता की बेटी हूं जिन्होंने न केवल मुझे शिक्षित किया बल्कि मुझे एक अच्छा इंसान बनने की सीख भी दी में उनके प्रति अपने कृतज्ञता शब्दों में नहीं बयान कर सकती लेकिन में हमेशा अपनी मेहनत और सफलता से उन्हें गर्व कराऊंगी मेरी मम्मी ने हमेशा मुझे प्रोत्साहित किया सही मार्गदर्शन दिया और कठिनाइयों के समय मेरा सहारा बने जब भी मैं निराश होती तो उन्होंने मुझे हिम्मत दी और बताया कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता उनकी दी गई सिख यक्ष और उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग ही मुझे सफलता की ओर ले गया मेरी मम्मी ने केवल मेरे लिए दिन रात मेहनत की बल्कि मुझे हमेशा सकारात्मक सोच रखने की प्रेरणा दी परीक्षा के दिनों में वह मेरी देखभाल करती मुझे कभी- निराश नहीं होने दिया चिन्मया पांडे ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से विश्वविद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने परिवार विद्यालय समाज का नाम रोशन किया है.


रिपोर्ट- मनोज जोशी
___________________
*मुख्य संपादक ईशाक खान*
*मालवा News 24*

Post a Comment

أحدث أقدم