BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

महाकुंभ से लौट रही बस की दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टक्कर, 3 की मौत और 2 लोग घायल

कोटा। महांकुभ से लौट रही गाड़ियों को लेकर आए दिन हादसे की खबरें आ रही है। इस बीच एक ताजा मामला दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का है। महाकुंभ के 57 तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस गुरुवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक से टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है।

तीर्थयात्री उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में भाग लेने के बाद मध्य प्रदेश के मंदसौर लौट रहे थे। सहायक उपनिरीक्षक हरिराज सिंह ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई, जब बस ने कोटा जिले के करोदिया गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी।

पति पत्नी और बेटे की मौत

उपनिरीक्षक ने आगे बताया कि मध्य प्रदेश के मूल निवासी किशोरीलाल (60), उनकी पत्नी कैलाशीबाई (54) और अशोक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चमनलाल और पार्वती घायल हो गए।

अन्य यात्री सुरक्षित हैं। एएसआई ने बताया कि संदेह है कि वाहन चलाते समय चालक को झपकी आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का कोटा के एमबीएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कोटा के अस्पताल में चल रहा इलाज

अशोक पेशे से हलवाई थे। वही हादसे में चमनलाल व पार्वती घायल हो गए है। यह सभी लोग बस की केबिन में बैठे थे। घायलों का उपचार कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में चल रहा है। इससे पहले मंदसौर में महू-नीमच राजमार्ग पर सोनगरी फंटे पर बुधवार शाम करीब 4.30 बजे हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने मोपेड को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें सोनगरी निवासी रोड़मल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी माधवसिंह की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

Post a Comment

أحدث أقدم