BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

Dewas में बिना बताए सरकारी अस्पताल का हाल लेने पहुंचे कलेक्टर, महिला अफसर हुई सस्पेंड

मध्य प्रदेश के देवास जिले के कलेक्टर ऋतुराज सिंह शुक्रवार को फॉर्म में नज़र आए. कलेक्टर ऋतुराज सिंह अपना काम संभालते ही अस्पताल का जायज़ा लेने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी जिला अस्पताल का जायज़ा किया.कार्रवाई के दौरान उनके साथ SDM बिहारी सिंह, CMHO सरोजनी जेम्स बेग सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने इमरजेंसी वार्ड देखा. महिला डिलीवरी रूम भी देखा. ऑपरेशन थिएटर और रसोई घर का जायजा लिया. टीकाकरण कक्ष, एक्स-रे रूम और सोनोग्राफी रूम की भी जाँच की.

महिला अधिकारी को किया सस्पेंड

इस दौरान कलेक्टर ने कई मरीजों से उनकी परेशानी पूछी. अस्पताल में क्या दिक्कतें हैं, ये जानने की कोशिश की. साथ ही उन्हें जो भी कमियां मिलीं, उसे ठीक करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान गीता ठाकुर नाम की महिला अधिकारी गैरहाजिर थीं. बता दें कि वह वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी हैं. इसके बाद कलेक्टर ने उन्हें तुरंत निलंबित कर दिया.

डॉक्टर की घूस की हुई शिकायत

इसी दौरान एक व्यक्ति ने कलेक्टर से शिकायत की. उसने बताया कि डॉक्टर साधना वर्मा ने डिलीवरी के लिए 6,000 रुपये मांगे थे. पैसे देने के बाद भी उसके बच्चे की मौत हो गई. कलेक्टर ने इस मामले की जांच के आदेश दिए. उन्होंने SDM से तुरंत कार्रवाई करने को कहा.कलेक्टर ने साफ शब्दों में कहा है कि अस्पताल इलाज मुहैया कराने के लिए बना है. ऐसे में लापरवाही नहीं चलेगी. मरीजों को सही इलाज और सुविधा देना जरूरी है.

Post a Comment

أحدث أقدم