BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

जिला अध्यक्षों की नियुक्ति शुरू, विदिशा में चली शिवराज सिंह की पसंद, उज्जैन में सीएम के करीबी संजय को मिली जिम्मेदारी,


भोपाल । मध्य प्रदेश में भाजपा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन के बाद विदिशा में नए अध्यक्ष का ऐलान कर दिया गया है। 

मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं महाराज सिंह दांगी

महाराज सिंह दांगी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खेमे से हैं। वह कुरवाई विधानसभा के पठारी तहसील के रहने वाले हैं। दांगी इससे पहले कुरवाई मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी कुरवाई की जनपद अध्यक्ष पद पर हैं।

सीएम डॉ. मोहन यादव के गृह नगर से शुरू हुआ नियुक्ति का सिलसिला

भाजपा के जिला अध्यक्षों की घोषणा का सिलसिला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन से शुरू हुआ है। जहां सीएम के करीबी बताए जाने वाले संजय अग्रवाल को भाजपा का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم