BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

उज्जैन मक्सी रोड पर कायथा के समीप भीषण सड़क हादसा, भाजपा नेता के दामाद और भतीजे की मौत, बेटा और बेटी गंभीर घायल

मक्सी उज्जैन रोड़ पर रविवार देर रात कायथा के पास बेकाबू एसयूवी कार पेड़ से जा टकराई टक्कर इतनी भयानक थी की कार का इंजन 300 मीटर दूर जा गिरा। हादसे में मक्सी के भाजपा नेता और पूर्व जिला महामंत्री रवि पांडे के दामाद-भतीजे की मौत हो गई, जबकि बेटा-बेटी घायल हैं। घायलो को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद शवों को निकालने के लिए कार को कटर से काटना पड़ा। परिवार में 16 दिसंबर को शादी है कार सवार लोग शादी में शामिल होने के लिए नागदा से मक्सी की ओर आ रहे थे।  दामाद नीतेश भारद्वाज गाजियाबाद से आ रहे थे। नीतेश को नागदा जंक्शन पर रिसीव करने के लिए मक्सी से रवि पांडे के बेटे मयंक, बेटी वंशिका और भतीजा अटल एसयूवी से गए थे। नीतेश को रिसीव करने के बाद नागदा से रात करीब 12.30 बजे रवाना हुए थे। रविवार देर रात 1.30 बजे मक्सी से करीब 15 किमी पहले कायथा मोड़ पर कार बेकाबू होकर सड़क से उतरी और पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी का इंजन 300 मीटर दूर गिरा। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार की स्पीड 100 से ऊपर रही होगी। हादसे के कारण कार आगे से पूरी तरह चपटी हो गई। एयर बैग खुलने से कार चला रहे मयंक पांडेय की जान तो बच गई, लेकिन उसकी हालत गंभीर है। वहीं, दामाद नीतेश की सीट का एयर बैग नहीं खुलने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। भाजपा नेता के 16 साल के भतीजे अटल की भी मौके पर ही मौत हो गई। बेटी वंशिका गंभीर रूप से घायल है। कार को कटर से काटकर दो घंटे की मशक्कत के बाद नीतेश के शव को निकाला जा सका।

Post a Comment

أحدث أقدم