BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

आवारा कुत्तों का आतंक मक्सी नगर वासी परेशान, नगर परिषद के अधिकारी इस नही दे रहे ध्यान ?

मक्सी : पिछले कई महीनो से मक्सी में आवारा कुत्तों की संख्या में इजाफा बढ़ता ही जा रहा है जाने कहां-कहां से कुत्ते आकर मक्सी में डेरा जमाऐ हुए हैं गली मोहल्ले में झुंड बनाकर बैठे रहते हैं बच्चों के हाथों से सामान छीन लेते हैं और जब कोई बड़ा आदमी भगाने जाता है तो उसके ऊपर भी काटने दौड़ते हैं यह जानकारी मक्सी नगर परिषद में भी कितनी बार जाकर वहां के आला अधिकारियों को दै चुके हैं परंतु इसका उनके पास भी अभी तक कोई ठोस हल नजर नहीं आ रहा है अभी कुछ दिनों से ऐबी रोड के सामने फल वाले की दुकान के पास एक कुत्ती ने बच्चे दिए है  उसके बच्चे पर कोई मोटरसाइकिल वाला मोटरसाइकिल चढ़ा कर चला गया उसी दिन से रोजाना वह कुत्ती‌ दो-तीन लोगों को कट रही है अभी तक उसकी संख्या 10 12 लोग हो चुकी हैं मक्सी नगर परिषद गंभीरता से इस और ध्यान दें नहीं तो किसी रोज यह कोई बड़ा हादसा हो सकता है क्योंकि कुत्ता काटने से रेबीज हो जाता है और वह इंसान पागल होकर कुत्ते जैसी हरकतें करने लगता है और कुछ दिन बाद मर जाता है ऐसी स्थिति मक्सी नगर की ना बने इसके लिए नगर परिषद को कोई ठोस कदम उठाकर ऐसे जानवरों को पकड़ कर कही ऐसे क्षेत्र मैं छोड़ें जिससे आम नागरिकों को तकलीफ ना आए


रिपोर्ट - मनोज जोशी
______________
मुख्य संपादक ईशाक खान
मालवा News 24X7
 

Post a Comment

أحدث أقدم