BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

उपराष्ट्रपति धनखड़ के महाकाल मंदिर दौरे की तैयारियां जोरों पर, कालिदास समारोह का करेंगे उद्घाटन


मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में 12 नवंबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का दौरा होगा। इस दिन वे महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे और कालिदास समारोह का उद्घाटन करेंगे।यह उनका पहला उज्जैन दौरा होगा, और वे महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कलेक्टर ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंदिर और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने महाकाल मंदिर में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए सुरक्षा और साफ-सफाई की विशेष तैयारियां करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह भी सुनिश्चित किया कि हेलीपैड से लेकर मंदिर तक के मार्गों की सफाई और सजावट सही तरह से की जाए।

मंदिर में उपराष्ट्रपति स्वागत के लिए विशेष इंतजाम

महाकाल मंदिर में उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर के गर्भगृह और नंदी हॉल को फूलों से सजाया जाएगा। इसके अलावा, उपराष्ट्रपति के लिए एक ग्रीन रूम तैयार किया जा रहा है और मंदिर के शिखर दर्शन की छत के नीचे रेड कार्पेट बिछाया जाएगा। उपराष्ट्रपति महाकाल लोक से होते हुए मंदिर में प्रवेश करेंगे।

पुरे शहर में साफ-सफाई

उपमुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कालिदास अकादमी परिसर में भी साफ-सफाई और सजावट की जा रही है। यहां महाकवि कालिदास की मूर्ति और आसपास के क्षेत्रों को सुंदर बनाया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिया कि जहां उपराष्ट्रपति का काफिला जाएगा, वहां की सड़कों की सफाई और रंग-रोगन हो। उज्जैन के इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है, ताकि उपराष्ट्रपति का दौरा यादगार और भव्य बन सके

Post a Comment

أحدث أقدم