लायंस क्लब मक्सी ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत जो 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक हर साल मनाया जाता है, इस वर्ष शासकीय कन्या स्कूल की छात्राओं को आत्म सुरक्षा की ट्रेनिंग देने का आयोजन किया। यह ट्रेनिंग मक्सी की प्रसिद्ध कराटे ट्रेनर एवं कराटे की नेशनल प्लेयर,तेजस्विनी मेहता द्वारा दी गई। उन्होंने सभी छात्राओं को अलग अलग तरीके से अपना बचाव करना सिखाया और जरूरत पड़ने पर किस तरह से अपने शत्रुओं का डटकर मुकाबला करना चाहिए वो सिखाया। सचिव लायन मयंक काबरा ने सभी बालिकाओं को, ट्रेनर तेजस्विनी मेहता को और शासकीय कन्या स्कूल के सर पी एस देठलिया को धन्यवाद दिया।
लायंस क्लब मक्सी के प्रथम उपाध्यक्ष लायन राम प्रसाद पाटीदार, सचिव मयंक काबरा के साथ वरिष्ठ लायन प्रकाश भावसार उपस्थित थे।
लायंस क्लब मक्सी ने शासकीय कन्या स्कूल की छात्राओं का निशुल्क नेत्र परीक्षण करवाया
लायंस क्लब मक्सी ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत जो 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक हर साल मनाया जाता है, शासकीय कन्या स्कूल की छात्राओं का निशुल्क नेत्र परीक्षण मुरलीधर कृपा हॉस्पिटल में ले जाकर करवाया। लायंस क्लब मक्सी द्वारा नेत्र परीक्षण के बाद छात्राओं को चश्मा बनवाकर देना और आई ड्रॉप का भी वितरण किया जाएगा।
लायंस क्लब मक्सी के प्रथम उपाध्यक्ष लायन राम प्रसाद पाटीदार, सचिव मयंक काबरा के साथ वरिष्ठ लायन प्रकाश भावसार उपस्थित थे।
लायंस क्लब मक्सी ने सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान
लायंस क्लब मक्सी ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत जो 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक हर साल मनाया जाता है, इस साल भी लायंस क्लब मक्सी के सदस्यों द्वारा मक्सी नगर पालिका के सभी सफाई कर्मचारियों का सम्मान तिलक लगाकर, माला पहनाकर और उन्हें गमछा ओढ़ाकर किया। सचिव लायन मयंक काबरा ने मक्सी नगर को साफ रखने और अच्छे से सफाई करने पर सभी सफाई कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया।
लायंस क्लब मक्सी के प्रथम उपाध्यक्ष लायन राम प्रसाद पाटीदार, सचिव मयंक काबरा के साथ वरिष्ठ लायन ओम प्रकाश शर्मा, लायन प्रकाश भावसार उपस्थित थे।
•शाजापुर जिला ब्यूरो चीफ मनोज जोशी•

إرسال تعليق