BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

उज्जैन : कार और टैंकर में टक्कर, चार लोगों की मौत, 3 घायल, जावरा स्टेट हाइवे पर हादसा


उज्जैन में शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कार और टैंकर की टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तील लोग घायल हो गए। सभी मृतक इंदौर के रहने वाले थे और अजमेर से जियारत कर इंदौर वापस जा रहे थे। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार तड़के जिले से 50 किलोमीटर दूर नागदा के पास उज्जैन-जावरा स्टेट हाइवे पर बेड़ावन्या गांव के पास हुआ। सुबह करीब 5:30 बजे तेज रफ्तार इनोवा कार और भारत पेट्रोलियम के ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार समीर खान, अब्दुल, इमरान नूर और आशिक मंसूरी की मौके पर ही मौत हो गई। जुबैर, समीर और ओबामा घायल बताए जा रहे हैं।

कार में सवार ऐजाज को कोई चोट नहीं आई है। उसने बताया कि, हम सभी आठ लोग 23 अक्टूबर को इंदौर से अजमेर के लिए निकले थे। शुक्रवार (25 अक्टूबर) सुबह लौटते समय एक पेट्रोल टैंकर और एक ट्रक हमारी गाड़ी के पीछे थे। कुछ देर बाद टैंकर ने हमारी कार को ओवरटेक किया। इसी दौरान गाड़ी टैंकर से जा भिड़ी।

मृतकों की हुई पहचान
इमरान पुत्र इज्जत नूर, 40 साल, निवासी कड़ाव घाट, इंदौर
आसिफ पुत्र अहमद मंसूरी, 35 साल, निवासी पिंजारा बाखल, इंदौर
अब्दुल मन्नान पुत्र अब्दुल गफ्फार, निवासी झलारिया, इंदौर
समीर पुत्र हाजी हफीज खान, निवासी झलारिया, इंदौर

ये लोग हुए घायल
जुबैर पुत्र जाकिर, 30 साल, इंदौर
समीर पुत्र रशीद, 25 साल, निवासी सांवेर, इंदौर
ओसामा पुत्र सिद्दीक, 25 साल, निवासी सांवेर, इंदौर

Post a Comment

أحدث أقدم