BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

राजगढ़ः नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म करने वाला आरोपित व साथी गिरफ्तार


नरसिंहगढ़ थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पांच दिन पहले नाबालिग बालिका का अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित व उसके सहयोगी को कालापीपल जिला शाजापुर से गिरफ्तार किया है, पुलिस ने बालिका को परिजनों के सुपुर्द किया और आरोपितों के खिलाफ अतिरिक्त धारा में इजाफा कर अदालत में पेश किया, जहां से जेल दाखिल किया गया।
थानाप्रभारी एसएस.चैहान ने गुरुवार को बताया कि 31 अगस्त को नाबालिग बालिका के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर कालापीपल में दबिश देकर आरोपित व उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया और उनके चंगुल से पीड़ित को मुक्त कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने पीड़ित के कथनों के आधार पर आरोपितों के खिलाफ अतिरिक्त धारा बीएनएस व 3/4 पाॅक्सो एक्ट के तहत इजाफा किया। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी एसएस.चैहान, एसआई एलएल.किरकेट्टा, प्रआर.गजेन्द्र रघुवंशी, आर.मुकेश वर्मा, मनीष देलवार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم