BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

इंदौर-उज्जैन वंदे मेट्रो के स्पेशल कोच का डिजाइन हो रहा तैयार. सिंहस्थ से पहले हो जाएगी शुरू


उज्जैन : 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए अभी से तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। बड़ी संख्या में यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इंदौर और उज्जैन के बीच वंदे मेट्रो चलाई जाएगी। इस संबंध में रेलवे अधिकारियों ने इंदौर में बैठक भी की है।सिंहस्थ 2028 के पहले इंदौर-उज्जैन मेट्रो वंदे भारत ट्रेन शुरू करने के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं ताकि सिंहस्थ के दौरान लाखों यात्रियों को ट्रेन की सुविधा मिल सके। यह ट्रेन वर्तमान में मौजूदा पटरियों पर ही दौड़ेगी। इसके डिब्बे विशेष रूप से डिजाइन किए जा रहे हैं। इनमें मेट्रो जैसी सभी सुविधाएँ मौजूद रहेंगी। पहली ट्रेन काशी में शुरू होगी और इसके बाद यह सुविधा इंदौर से उज्जैन को मिलेगी। इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर रेल सुविधाओं की समीक्षा की।

Post a Comment

أحدث أقدم