मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के मुताबिक प्रदेश से मानसून का एक सिस्टम गुजर रहा है.इसकी वजह से ग्वालियर, चंबल संभाग सहित कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भोपाल, चंबल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, रीवा, नर्मदापुरम, शहडोल संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है.
वहीं मौसम विभाग ने इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही अशोकनगर, शहडोल, नीमच, मुरैना, सीधी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, राजगढ़, मंदसौर, भिंड और आगर-मालवा समेत 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
11 जुलाई तक बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर-चंबल और प्रदेश के दूसरों हिस्सों में एक सिस्टम एक्टिव हुआ है. इस वजह से पूरे मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव हो गया है. फिलहाल प्रदेश में आंधी और बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना है. विभाग ने 11 जुलाई तक प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है.
शनिवार को भोपाल, सीहोर, खजुराहो, सतना, सिवनी, मंडला, बालाघाट, धार, गुना, खरगोन और शिवपुरी में भी बारिश हुई है. बारिश होने से कई जिलों में दिन का तापमान भी कम हो गया है. इतना ही नहीं पचमढ़ी में पारा 25 डिग्री पर पहुंच गया है.शनिवार को भोपाल में दिन का तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था. वहीं राजधानी में रात का तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था. पिछले 24 घंटों में शहर में कुल 22.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई है.
जानें कैसा रहेगा भोपाल का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भोपाल में बादल छाए रहेंगे. हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. मौसम विभाग ने शिवपुरी और श्योपुरकलां जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. गुना, अशोक नगर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ में भी भारी बारिश हो सकती है.

إرسال تعليق