BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मक्सी थाने पर शांति समिति की बैठक आयोजित,उठा बिजली का मुद्दा, जनप्रतिनिधि और विद्युत विभाग के अधिकारी बैठक से रहे गायब


मक्सी
- शुक्रवार शाम मक्सी थाने पर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में आयोजित की गई। शाम 6 बजे शुरू हुई बैठक में मक्सी नगर के जनप्रतिनिधि गायब रहे। जो बैठक में चर्चा का विषय रहा। शांति समिति की बैठक में आगामी बकरी ईद पर वेस्ट मटेरियल नगर परिषद के कचरा वाहन में डालने की अपील मक्सी सीएमओ अशफाक खान ने की। बैठक में शहर में शांति व्यवस्था से ज्यादा विद्युत विभाग मक्सी द्वारा बिजली सप्लाई में बरती जा रही लापरवाही की चर्चा हुई। जहां बैठक में पहुंचे मीडियाकर्मियों और आम जनों ने बिजली विभाग द्वारा नगर में विद्युत सप्लाई को सुचारू रूप से चलाने की शिकायत अधिकारियों से की। बैठक के दौरान ही थाने पर दो बार बिजली गुल हो गई। आम जनता की परेशानी को देखते हुए मक्सी थाने के अधिकारियों ने एमपीईबी के अधिकारियों को बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया लेकिन बैठक खत्म होने तक विद्युत विभाग का कोई जिम्मेदार मक्सी थाने पर नहीं पहुंचा।

बैठक में नगर के व्यवसाई लोकेंद्र सोनी से रेलवे फाटक पर चल रहे ब्रिज निर्माण में कम्पनी के ठेकेदार द्वारा की जा रही मनमानी और उससे आम जनता को होने वाली समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। जिस पर थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल द्वारा कम्पनी के ठेकेदार को मौके पर बुला कर आम जनता को उचित रास्ता देकर निर्माण करने की हिदायत दी। इस दौरान बैठक में सीएमओ अशफाक खान, पतवारी भगवान सिंह गुर्जर, एसआई घनश्याम दास बैरागी, एसआई ,आजाद सिंह चौधरी, दरोगा हिम्मत राव भोंसले,,लोकेंद्र सोनी, वरिष्ठ पत्रकार रामलाल भावसार, पार्षद दिलीप लोधी, मनोज जोशी, इमरान खान, इरशाद शेख, समीर मीर, राहुल केरवाल, राकेश पाटीदार, नावेद शेख आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद मक्सी पुलिस द्वारा नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला।

Post a Comment

أحدث أقدم