BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

पत्नी की मौत के कुछ दिन बाद ही कर ली दूसरी शादी, गुस्साए बेटे ने पिता की ले ली जान

 

इंदौर जिले से रिश्तों कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा अपने पिता की दूसरी शादी से नाराज था। यही कारण है कि बीती रात उसने अपने पिता की सोते समय चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

वहीं, पिता पर हमला करते देख जब उसकी पत्नी ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने अपनी दूसरी मम्मी पर भी चाकू से एक के बाद एक वार कर दिये। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फेल गई है। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौक से फऱार हो गया है।

सनसीखेज वारदात शहर के राजेंद्र नगर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले कुंदन नगर की है‌। जहां रहने वाले अमन गोडाने नाम के युवक ने अपने पिता कमल गोडाने की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि पिता कमल गोडाने ने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद लगभग डेढ़ साल पहले दूसरी शादी कर ली थी। पिता के दूसरी शादी करने से आरोपी बेटा इतना ज्यादा नाराज था कि आखिरकार उसने अपने पिता की चाकू से एक के बाद एक 13 वार करके बेरहमी से हत्या कर दी।

वहीं, जैसे ही कमल की दूसरी पत्नी ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमले होचे देखे तो वो बीच बचाव करने आगे आई। इसपर आरोपी अमन ने उसप भी चाकू के दो वार कर दिए। हमले में महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है। फिलहाल, महिला का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि मृतक कमल सिंह गोडाने की पहली पत्नी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद कमल ने करीब डेढ़ साल पहले दूसरी शादी कर ली थी। इसी बात से उसका बेटा अमन नाराज था। इस बात को लेकर अक्सर पिता-पुत्र के बीच विवाद होता था।

बताया जा रहा है कि बीती रात भी दोनों के बीच इसी बात पर विवाद हुआ था, जिसके बाद पिता कमल गोडाने सो गया, लेकिन विवाद के बाद बेटा जागता रहा और पिता के सोते समय मौका पाकर उसके पास पहुंचा और चाकू से एक के बाद एक 13 वार कर दिए। इस मामले में राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

أحدث أقدم