BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

दोस्तों के साथ भोपाल से उज्जैन आए छात्र की शिप्रा नदी में डूबने से मौत


उज्जैन। भोपाल से चार दोस्तों के साथ उज्जैन आए एक छात्र की शिप्रा नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक 12वीं कक्षा का छात्र था। परीक्षा खत्म होने के बाद वह पिता से जिद करके उज्जैन दर्शन करने के लिए आया था।शुक्रवार तड़के पांच बजे रामघाट पर शिप्रा नदी में स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। महाकाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

पुलिस ने बताया कि सत्यम पुत्र हरीशचंद उम्र 17 वर्ष निवासी नई बस्ती, भोपाल 12वीं कक्षा का छात्र था। गुरुवार को परीक्षा खत्म होने के बाद उसने दोपहर में जेईई परीक्षा का फार्म भरा था। इसके बाद अपने पिता से दोस्तों के साथ उज्जैन दर्शन करने जाने की जिद की। उसके पिता ने रोका, लेकिन वह नहीं माना था। इसके बाद पिता स्वयं उसे रेलवे स्टेशन तक छोड़ने आए थे।

सत्यम अपने दोस्त चित्रांश पुत्र रोहित यादव निवासी बैरागढ़, पुष्कर, करण, लक्ष्य के साथ भोपाल-इंदौर पैसेंजर ट्रेन से सुबह करीब चार बजे उज्जैन रेलवे स्टेशन पहुंचा था। यहां से सभी दोस्त सीधे रामघाट पर शिप्रा नदी में नहाने के लिए गए थे।

दोस्त चित्रांश ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 5 बजे रामघाट पर सभी दोस्त् नहा रहे थे। उसी दौरान सत्यम गहरे पानी चला गया और डूबने लगा था। शोर मचाने पर कोई मदद के लिए नहीं आया। चौकी पर सूचना दी थी जिसके बाद तैराकों ने शव को नदी से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।

वाहन चालक पिता का इकलौता पुत्र था

सत्यम के पिता हरिशचंद वाहन चालक हैं। सत्यम उनका इकलौता पुत्र था। एक बेटी और है। वह भी पढ़ाई कर रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم