BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, दिल्लीवासियों को मिलती रहेगी बिजली पर सब्सिडी


दिल्ली
- लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली की अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार ने दिल्लीवासियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. दिल्ली में फिलहाल बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी जारी रहेगी.दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद AAP नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में 'फ्री बिजली स्कीम' जारी रहेगी. उन्होंने बताया कि सरकार ने बिजली पर दी जाने वाली सब्सिडी मार्च 2025 तक बढ़ा दी है. आतिशी ने कहा कि दिल्ली वालों का बिजली बिल जीरो (Delhi Free Electricity) आता रहेगा.वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर फैसले को लेकर दिल्लीवासियों को बधाई भी दी. केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'दिल्ली के लोगों को मैं बहुत बहुत बधाई देता हूं. आपकी 24 घंटे बिजली (जीरो पॉवर कट) और फ्री बिजली 31 मार्च 2025 तक के लिए बढ़ा दी गई है. इसमें वकील भाइयों के चैम्बर की भी फ्री बिजली शामिल है. बिजली सब्सिडी को लेकर कई लोगों के मन में संशय था कि अगले साल मिलेगी, नहीं मिलेगी? मैं आपको बता दूं कि इन लोगों ने तो इसे रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन आपके बेटे ने ये काम भी करवा ही लिया.

उन्होंने आगे लिखा, 'आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि 24 घंटे बिजली और फ्री बिजली केवल दिल्ली और पंजाब में मिलती है. बाक़ी पूरे देश में लंबे लंबे पॉवर कट लगते हैं और हज़ारों रुपये के बिजली बिल भरने पड़ते हैं, क्योंकि दिल्ली में ईमानदार और पढ़े लिखे लोगों की सरकार है.

दिल्ली में क्या है बिजली सब्सिडी का नियम

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली वासियों को 200 यूनिट मासिक खपत के साथ मुफ्त बिजली देती है. हर महीने 201 से 400 यूनिट यूज करने वालों को 50% सब्सिडी मिलती है, जिसकी अधिकतम सीमा 850 रुपये है. केजरीवाल सरकार ने 2023-24 के अपने बजट में बिजली सब्सिडी के लिए 3250 करोड़ रुपये आवंटित किए थे.

Post a Comment

أحدث أقدم