लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी ख़बर सामने आ रही है। प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर बड़ी खबर है। सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी।प्रियंका गांधी सिर्फ़ लोकसभा चुनाव के मध्यनजर कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करने वाली हैं
रायबरेली सीट पर थी चर्चा
वहीं सोनिया गांधी ने पहले इस बात की घोषणा कर दी हैं कि वो अपने स्वास्थय कारणों की वजह से आम चुनाव नहीं लड़ेंगी। जिसके बाद उन्होंने राज्यसभा में जाने का फैसला लिया था। सोनिया गांधी के जाने के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि कांग्रेस के गढ़ रायबरेली सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं। जिसके बाद सूत्रों से अब ख़बर है कि इस चुनाव में प्रियंका गांधी भी नहीं उतरेंगी।
अमेठी किला को किया था फतह
बता दें कि रायबरेली सीट के अलावा प्रियंका गांधी को लेकर अमेठी सीट पर भी नाम सामने आ रहा था। जिसमें कहा जा रहा था कि प्रियंका बीजेपी की फायर ब्रांड नेता स्मृति ईरानी को टक्कर देंगी। हालांकि अब इस ख़बर पर भी संशय है। बता दें कि स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को उनकी पार्टी के गढ़ अमेठी से हराया था। उत्तरप्रदेश की दो सीटें कांग्रेस को किला माना जाता था। अमेठी और रायबरेली। स्मृति ईरानी ने 2019 आमचुनाव में अमेठी के किले को ढाह दिया था। जिसके बाद चर्चा थी कि इस बार वह रायबरेली में कांग्रेस किला को ढ़ाहेंगी।

إرسال تعليق