नागपुर. महाशिवरात्रि के दिन उपवास के लिए दूकान से खरीदकर लाये सिंघाड़े के आटे की वजह से कई लोगों को विषबाधा हो गई. उल्टी, पेट दर्द, सिरदर्द की शिकायत के बाद 34 लोगों को मेयो में भर्ती कराया गया.
सामाजिक कार्यकर्ता राम कुकड़े ने बताया कि मोहनगर, खलासी लाइन और गड्डीगोदाम के करीब 50 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. यह सिलसिला शुक्रवार की मध्यरात्रि से शुरू हुआ. एक-एक कर लोगों को मेयो और आसपास के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया. मेयो के उप वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. सागर पांडे ने बताया कि अस्पताल में कुल 34 लोगों को भर्ती कराया गया. इनमें 8 पुरुष और 12 महिलाओं का समावेश है. सभी की उम्र 12 से 34 वर्ष के बीच है. सभी की हालत सामान्य बनी हुई है लेकिन निरीक्षण के लिए वार्ड क्रमांक 42 में भर्ती रखा गया है.
हुड़केश्वर परिसर में भी विषबाधा के मामले सामने आये. उल्टी की शिकायत के बाद शुक्रवार की रात मेडिकल में 5 लोगों को भर्ती कराया गया. वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. अविनाश गावंडे ने बताया कि चारों मरीजों को भर्ती करने के बाद तुरंत उपचार शुरू किया गया. कुछ देर तक भर्ती रखने के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई.

إرسال تعليق