BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

इंदौर : बाइक की टक्कर से टायर में फंसा पांच साल का बच्चा, अस्पताल में मौत


इंदौर। शादी समारोह में आया पांच साल का बच्चा हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार बाइक ने ऐसी टक्कर मारी की बच्चा टायर में ही उलझ गया। गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन मौत हो गई। शनिवार को शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। घटना मांगलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रामपिपल्या की है। सनावदिया देवगुराड़िया (खुड़ैल) निवासी पांच वर्षीय पीयूष प्रजापत माता-पिता के साथ मामा के परिवार में शादी में आया था। शुक्रवार को बच्चा सड़क पर था तभी तेज रफ्तार से आई बाइक ने पीयूष को टक्कर मार दी।

सिर में लगी थी गहरी चोट

मामा देवकरण के मुताबिक, टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बच्चा बाइक के टायर में उलझ गया। सिर में गहरी चोट लगने से पीयूष को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज बाइक सवार की तलाश शुरू की है।

Post a Comment

أحدث أقدم