BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

आज मप्र को रेल परियोजनाओं की सौगात देंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, वर्चुअल करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास


भोपाल
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मप्र को भी रेल परियोजनाओंकी सौगात देंगे। आज मोदी देश की अनेक रेल परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण एवं शिलान्यास करने वाले हैं। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे होना है।

मप्र के 33 रेलवे स्टेशनों का चयन

उल्लेखनीय है कि देश के 544 रेलवे स्टेशन पुनर्विकास के लिए चुने गए हैं। इसमें मध्य प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास भी शामिल किया गया है।

15 हजार 143 करोड़ रुपये की राशि मंजूर

मध्य प्रदेश में रेल अधोसंरचना के विकास के अंतर्गत वर्तमान वर्ष में 15 हजार 143 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। प्रदेश में 77 हजार 800 करोड़ से अधिक की 32 परियोजनाएं क्रियान्वित हो रही हैं।

133 रोड ओवर ब्रिज एवं अंडरपास का भी शिलान्यास, शुभारंभ

प्रधानमंत्री राज्य के 133 रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) एवं अंडरपास का भी शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सीहोर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री आज ही श्योपुर जिले में पालपुर कूनो में चीता मित्रों को साइकिल भी वितरित करेंगे। यहीं चीता परियोजना से संबंधित बैठक भी आयोजित होगी। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश के इन स्टेशनों को मिलेगी सौगात
मध्य प्रदेश के जिन 33 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास के लिए शिलान्यास किया जाएगा, उनमें जबलपुर और भोपाल रेल मंडल के पांच-पांच स्टेशन शामिल हैं। पुनर्विकास के लिए चयनित स्टेशनों में सीहोर, जबलपुर, बीना, अशोकनगर, खिरकिया, सांची, शाजापुर, ब्यौहारी, बरगवां, नरसिंहपुर, पिपरिया, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, मक्सी, नागदा, नीमच, शुजालपुर, खाचरोद, बालाघाट, छिंदवाड़ा, खंडवा, मंडला फोर्ट, नैनपुर, सिवनी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, बिजुरी, मुरैना, हरपालपुर, दतिया और भिंड स्टेशन शामिल हैं। आरओबी में जबलपुर रेल मंडल के दो और भोपाल रेल मंडल के चार आरओबी शामिल हैं। अंडरपास के अंतर्गत जबलपुर में एक एवं भोपाल मंडल में दो स्थानों पर कार्य होंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم