BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मक्सी पुलिस को मिली बडी सफलता ,लूट करने वाले 02 आरोपीयो से लूटी गई 01 मोटर सायकल व नगदी 20000 रुपये का कुल 90000 का मश्रुका बरामद

खबर मक्सी से... 
मक्सी
: मक्सी पुलिस को मिली बडी सफलता
लूट करने वाले 02 आरोपीयो से लूटी गई 01 मोटर सायकल व नगदी 20000 रुपये का कुल 90000 का मश्रुका बरामद फरियादी पंकज पिता बाबूलाल भिलाला निवासी ढाबला माता थाना इछावर जिला सीहोर का घर से 50000 रूपये लेकर लोडिंग वाहन खरीदने के लिये अपने जीजा करणसिंह के पास अपनी मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक MP-37/MX-9693 से देवास गया था।फरियादी पंकज के जीजा करण द्वारा लोडिंग वाहन बाद में खरीदने का बोलने पर फरियादी उक्त रूपये लेकर वापस मोटर सायकल से अपने घर ढाबला माता इछावर जा रहा था कि मक्सी बायपास रोड़ से झोंकर होते हुये अपने घर जाते समय झोंकर के पास ग्राम झोंकर निवासी दिलीप, महेश व दिनेश नामक व्यक्तियों द्वारा झोंकर से बाहर निकलते ही कुछ दुरी पर तीनों ने मिलकर फरियादी पंकज को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुये फरियादी की जेब में रखा पर्स जिसमे नगदी 50000 रूपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, श्रम कार्ड व जेब में रखा सेमसंग कंपनी का गैलेक्सी 4 मोबाईल छिनकर फरियादी पंकज की बजाज प्लेटिना मोटर सायकल लेकर भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मक्सी जिला शाजापुर पर अपराध क्रमांक 08/24 धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी. एस. बघेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चौहान के निर्देशन में व थाना प्रभारी मक्सी निरी. भीमसिंह पटेल द्वारा उनि तेजप्रकाश बोहरे, प्र. आर. 192 शैलेन्द्रसिंह, प्र. आर. 167 निलेश जामलिया, आरक्षक 154 दीपक यादव, आरक्षक 62 अरूण सितपरा को उक्त आरोपीयों की पतारसी एवं प्रकरण मे लूटा गया मश्रुका बरामद किये जाने हेतु एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा अपने सूचना तंत्र के माध्यम से आरोपी महेश पिता अनारसिंह राजोरिया उम्र 38 साल व दिलीप पिता रामप्रसाद लिम्बोदिया उम्र 36 साल निवासीगण ग्राम झोंकर थाना मक्सी का पता लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया व आरोपियों की निशादेही से प्रकरण मे लूटा गया मश्रुका मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक MP-37/MX-9693 व नगदी 20000 रूपये जप्त किये जाने मे बड़ी सफलता प्राप्त की गयी। उक्त प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं लूटा गया मश्रुका बरामद करने में निरीक्षक भीमसिंह पटेल, उनि तेजप्रकाश बोहरे, प्र. आर. 192 शैलेन्द्रसिंह, प्र. आर. 167 निलेश जामलिया, आरक्षक 154 दीपक यादव, आरक्षक 62 अरूण सितपरा की सराहनीय भुमिका रही है। प्रकरण में आरोपियों का एक अन्य साथी दिनेश मालवीय निवासी बरण्डवा का फरार है जिसकी तलाश जारी है।


एडिटर इन चीफ - ईशाक खान

Post a Comment

أحدث أقدم