BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

शिवराज सिंह चौहान ने पहनाए रामदास को जूते, जानिए क्यों?


मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान इन दिनों अमरकंटर के दौरे पर हैं। अमरकंट वही स्थान है जहां पर मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज सिंह चौहान ने 19 फरवरी 2021 को प्रतिदिन पौधारोपण का संकल्प लिया था।आज यहां पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने संकल्प को निभाते हुए भाजपा के एक कार्यकर्ता (BJP Worker) का संकल्प पूरा कराया है। अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी को जूते पहना कर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनका संकल्प पूरा कराया है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राम दास पूरी जैसे कार्यकर्ता पार्टी की ताकत तथा पूंजी हैं। बता दें कि रामदास पुरी विगत 6 सालों से बिना जूते-चप्पल के ठंड तथा गर्मी में रह रहे थे और पार्टी की सेवा में लगे थे। रामदास पुरी ने साल 2017-18 में संकल्प लिया था कि बीजेपी की सरकार जब तक नहीं बनेगी तब तक जूते चप्पल नहीं पहनेंगे। 2023 में भाजपा की सरकार बनी तो पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने हाथों से पार्टी के कार्यकर्ता तथा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी जी को जूते पहना करके उनका संकल्प पूरा कराया।पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधारोपण के संकल्प तहत कल अमरकंटक में आम का पौधा लगाया। विशेष बात यह है कि, शिवराज सिंह चौहान ने 19 फरवरी 2021 को यहीं शंभू धारा पर ही पहला पौधा लगाया था, वह पौधा सुरक्षित है और बढ़ रहा है। लगभग पौने 3 वर्ष पहले रौपे गए पौधे के पास ही शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने आम का पौधा लगाया। गौरतलब है कि, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज पर्यावरण संरक्षण व प्रकृति के प्रति बहुत ही संवेदनशील हैं। उन्होंने प्रकृति संरक्षण की दृष्टि से फरवरी 2021 को माँ नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में सर्वप्रथम रुद्राक्ष का पौधा लगाकर प्रतिदिन पौधरोपण का संकल्प लिया था। उसी संकल्प के तहत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज प्रतिदिन पौधा लगाते आ रहें हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने वन अफसर एवं कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि, मैं फॉरेस्ट के मित्रों को धन्यवाद देता हूं, पेड़ सुरक्षित है, बढ़ रहा है इसके साथ कई और पेड़ लगाए थे सारे पेड़ सुरक्षित हैं। अभियान अभी जारी है तथा भोपाल में हर रोज 3 पेड़ लगाता हूं, पर्यावरण बचाना है तो भाषण से नहीं बचेगा, हमको जमीन पर उतरकर काम करना पड़ेगा। हमारी धरती स्वस्थ रहे, सुरक्षित रहे और धरती मां आने वाली पीढ़ियों के रहने लायक बनी रहे, इसलिए आवश्यक है कि, वृक्षारोपण का अभियान चलता रहे, वृक्ष बचे रहें क्योंकि, वृक्ष होंगे तो ऑक्सीजन होगी तथा ऑक्सीजन होगी तो जिंदगी होगी। वृक्ष लगाना नहीं जिंदगी रोपने का यह अभियान जिंदगी भर चलता रहेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم