BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

इंदौर : संसद में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री विवाद में भाजपा ने इंदौर में किया प्रदर्शन


इंदौर- संसद में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री विवाद पूरे देश सहित इंदौर में भी तूल पकड़ता जा रहा है। इसे लेकर इंदौर में भाजपा ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तओं ने रिगल चौराहे पर प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की।

• क्या है मामला 
मामला मंगलवार को उस समय सामने आया था, जब कुल मिलाकर 141 विपक्षी सांसदों और राज्यसभा सदस्यों को निलंबित कर दिया गया। इसका विरोध जताने के लिए जब सभी विपक्षी सांसद संसद भवन के बाहर जमा हुए, तो कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापतिजगदीप धनखड़ की नकल उतारी। उस समय सभी सांसद ठहाके लगाकर हंसते नजर आए। वहीं कांग्रेस के राहुल गांधी उनका वीडियो बनाते हुए नजर आए थे। इसके बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Post a Comment

أحدث أقدم