BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

इंदौर : 12 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर की अत्महत्या, मृतक का आज था साइंस का पेपर


इंदौर - 
मध्य प्रदेश के इंदौर से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक 12 साल के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सिंधी कालोनी की बताई जा रही है।यहां शुक्रवार शाम 12 साल के वंश मौर्य को रहवासी गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टर ने एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक वंश बाहर खेल रहा था। अचानक दौड़ कर घर आया और फांसी लगा ली। वंश के पिता सुनील मौर्य पेंटर है। स्कूल के बस्ते से पता चला उसकी परीक्षा चल रही थी। तीन पेपर हो चुके थे। शनिवार को भी चौथा विज्ञान का पेपर देना था। पुलिस सहपाठियों से भी पूछताछ कर रही है। आत्महत्या क्यों की यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Post a Comment

أحدث أقدم