BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

उज्जैन : नागदा में गुजरात गैस लाइन कंपनी में लगी आग, शहर में बड़ा हादसा टला


नागदा
। नागदा शहर के उद्योगपुरी क्षेत्र में गुजरात गैस लाइन कंपनी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। नपा की फायरबिग्रेड खराब होने से तीनों उद्योगों की फायर बिग्रेड बुलाकर लगभग पौन घंटे में आग पर काबू पाया गया।
मौके पर दोनों थाने का पुलिस बल व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहुंचा। मामले की जांच के आदेश दिए। कंपनी में अग्रिशमन यंत्र व ऐसे हादसों से बचाव के साधन उपलब्ध नहीं थे, जिस कारण यह हादसा हो गया।

कंपनी के अधिकारियों की लापरवाही

कंपनी द्वारा पूर्व में शहर की सड़कों को खोदकर बंद नहीं करने से कई लोग दुर्घटना के शिकार हुए। इसके अलावा भी कई लापरवाहियां सामने आईं। औद्योगिक क्षेत्र में एक उद्योग की सीमा में गैस पाइप लाइन का कंट्रोल रूम बना रखा है। रविवार की सुबह कंपनी के अधिकारियों की लापरवाही के चलते यहां आग लग गई।

शहर से आग का धुआं दिख रहा था

आग इतनी भयानक थी कि शहर से आग का धुआं दिख रहा था। सूचना मिलते ही दोनों थानों का पुलिस बल व वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। नपा की फायरबिग्रेड खराब होने से ग्रासिम, केमिकल व लैंक्सेस की फायरबिग्रेड बुलाई गई। पौन घंटे मशक्कत के बाद बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया।

बड़ा हादसा हो सकता था
समय रहते आग पर काबू पा लिया, नहीं तो शहर में बड़ा हादसा हो सकता था। मंडी थाना प्रभारी नलिन बुधौलिया ने कंपनी के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताई। वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए। जांच के बाद आग लगने का कारण सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم