BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

प्रियंका गांधी ने सांवेर में कहा- जब अन्याय होता है तो उससे हमें लड़ना है, शाम को इंदौर में रोड शो


इंदौर
। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को इंदौर पहुंची। तीन दिन में इंदौर का उनका यह दूसरा दौरा है। कांग्रेस द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका सुबह करीब 11.30 बजे इंदौर पहुंची।दोपहर को उन्होंने सांवेर जिले में जनसभा को संबोधित किया। यहां से खातेगांव के लिए हेलीकाप्टर से रवाना होंगी।प्रियंका ने अपने संबोधन में रामायण के एक प्रसंग का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर अन्याय होता है तो आपको उससे लड़ना है। सभा संबोधित करने के बाद इंदौर लौटेंगी। शाम पांच बजे से छह बजे तक इंदौर के क्षेत्र क्रमांक एक में रोड शो में शामिल होंगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ भी उनके साथ होंगे। शाम को विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Post a Comment

أحدث أقدم