प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के वास्ते धन जुटाने के लिए मध्य प्रदेश को अपना "एटीएम" बनाना चाहती है। चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के खंडवा में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा एक परिवार के विकास के बारे में चिंतित रहती है।मोदी ने कहा कि जनता को प्रदेश को कांग्रेस के चंगुल से बचाना है और सुनिश्चित करें कि यह गलत हाथों में नहीं जाए। मोदी ने आरोप लगाया, “क्या आप जानते हैं कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए क्यों बेचैन है? वह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश को अपना ‘एटीएम' बनाना चाहती है। वह ट्रैक्टरों में भर भर कर राज्य का पैसा लूटना चाहती है।” प्रधानमंत्री ने दावा किया कि जब कांग्रेस केंद्र में सत्ता में थी, तब उसने लाखों-करोड़ों रुपये के घोटाले किये और उसे कोई चिंता नहीं थी।

إرسال تعليق