BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मतदान से पहले लाड़ली बहनों के बीच पहुंचे शिवराज, किचन गार्डन में उगी सब्जियों से बना भोजन कराया गया


भोपाल. एमपी की राजधानी भोपाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहनों के बीच पहुंचे. यहां शिवराज सिंह ने लाड़ली बहनों से चर्चा की बल्कि उनके किचन गार्डन में उगी सब्जियों से बना खाना भी खाया.

सीएम शिवराज सिंह भोपाल के सुनहरी बाग और फिर टीला जमालपुरा क्षेत्र में पहुंचे थे, यहां पर उनहोने आशा वर्मा, रीता यादव व मोनिका यादव के घर भोजन किया. इसके अलावा सीएम शिवराज ने दतिया में आयोजित आमसभा में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी पर पलटवार किया. उन्होंने कहा वे इतना नीचे उतर सकती हैं यह मेरी कल्पना नहीं थी. एक्टर बोलना और उसमें फिर कोई फिल्म मोदी के नाम पर बने, कोई मां के नाम पर बने. अब चुनाव एक्टिंग के लिए होता है क्या, चुनाव कोई सलमान खान के नाम पर होता है क्या, चुनाव विकास पर, जनकल्याण पर होता है. कांग्रेस गंभीर नहीं है. हमारी सरकार डबल इंजन की सरकार है. लेकिन कांग्रेस मनोरंजन कर रही है. इस मौके पर सीएम ने लाड़ली बहनों के बच्चों से पूछा कि किस क्लास में पढ़ रहे लो, एक छात्र ने बताया कि वह लॉ की पढ़ाई कर रहा है. सीएम ने पूछा मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ मिला है या नहीं उसे आशीर्वाद देते हुए कहा अच्छे वकील बनो.

Post a Comment

أحدث أقدم