बड़नगर - सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में अपना दांव कुछ ऐसे उम्मीदवारों पर लगाया है की उन्हें आम कांग्रेसी ही गले नहीं उतार पा रहे है, ऐसे में आम जनता उन पर कैसे भरोसा दिखाएगी,यह बड़ा सवाल है।
मसलन बड़नगर से कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र सिंह की टिकट पाने की खुशियां मनाने वालों का ही टोटा पड़ गया है और कुछेक लोग ही दिखाई दिए।
यह भी दिलचस्प है की उज्जैन जिले की हॉट विधानसभा सीट माने जाने वाली बड़नगर से मौजूदा कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल का टिकट कटा तो किसी दिग्गज को टिकट मिलने को संभावना जताई गई थी। इसमें मोहन सिंह पलदूना का नाम उभरा था जो युवाओं के बीच बेहद सक्रिय है और किसानों में भी उनकी अच्छी खासी पैठ मानी जाती है। कांग्रेस के कथित सर्वे में भी उनके आगे होने की जानकारी सामने आई। लेकिन कांग्रेस के हाईकमान की पसंद बन गए राजेंद्र सिंह। राजेंद्र सिंह पिछले पांच सालों में कभी कभार ही कार्यकर्ताओं के बीच नजर आए थे। अब राजेंद्र सिंह को लेकर कांग्रेसी ही यह दावा कर रहे है की राजेंद्र सिंह के गांव हरबनावदा में भी भाजपा समर्थित सरपंच है। मतलब जो नेता अपने गांव में कांग्रेस का सरपंच नही बनवा सके वे भला विधायक क्या खाक बन पाएंगे। कुल मिलाकर बड़नगर के कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र सिंह क्या कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पसंद बन पाएंगे,यह बड़ा सवाल है वही बड़नगर के भाजपाई कांग्रेस की पसंद से उत्साहित नजर आ रहे है।
रिपोर्ट - नावेद खान
إرسال تعليق