BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

चप्पे-चप्पे पुलिस की पैनी नजर, चेकिंग में लाखों की कीमत के मादक पदार्थों का जखीरा जप्त


उज्जैन में विधानसभा चुनाव व आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक उज्जैन सचिन शर्मा द्वारा शहर में जिले के सीमावर्ती थानों के अंतरराज्यीय सीमा बॉर्डर चेक पोस्ट पर सख्ती से वाहन चैकिंग, संदिग्धों की चैकिंग करने के सख्त निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में जिले के समस्त थाना क्षेत्र के अंतर्गत पृथक-पृथक चैकिंग पॉइंट पर 24x7 वाहन व संदिग्ध व्यक्ति की सघनता से चैकिंग कर विगत दिनों में अवैध शराब कीमत करीब 10 लाख 30 हजार 160 रुपये को जप्त किया, जाकर आबकारी अधिनियम के तहत आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।

लाखों का सामान जप्त
उज्जैन पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध मश्रुका लगभग एक करोड़ 66 लाख 53 हजार 681 रुपये का जप्त किया। सघन चैकिंग के दौरान अवैध रूप से मादक पदार्थ, शराब कीमत करीब दस लाख रुपये से अधिक जप्त। सोना, चांदी, नगदी आदि करीब एक करोड़ रुपए की तस्करी करते आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज। मादक पदार्थ कीमत करीब आठ हजार रुपये को बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। बिना दस्तावेजों के सोना चांदी का परिवहन करने पर एक करोड़ से अधिक के आभूषण जप्त कर कार्रवाई की गई।

लगातार जारी है जांच

आचार संहिता के दौरान बिना दस्तावेजों के 50 हजार रुपये से अधिक राशि रख परिवहन करने वाले चालकों से करीब पांच लाख 50 हजार को बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है। साथ ही साथ अवैध रूप से हथियारों की तस्करी करने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने, शराब पीकर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर शराब, मादक पदार्थ का सेवन करने वाले आरोपियों/चालकों के विरुद्ध भी निरंतर कार्रवाई जा रही है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो उज्जैन पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध मश्रुका लगभग एक करोड़ 66 लाख 53 हजार 681 रुपये का जप्त किया।

Post a Comment

أحدث أقدم