जबलपुर। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। प्रदेश की 228 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है।लेकिन इस लिस्ट के सामने आते ही कुछ जगहों पर बवाल शुरू हो गया है। जबलपुर की उत्तर सीट पर अभिलाष पांडे को टिकट दिया है। जिसके बाद टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं ने मंत्री भूपेंद्र सिंह के सामने ही लात-घूसे चलाना शुरू कर दिया।भाजपा के संभागीय कार्यालय में वीडी शर्मा हाय हाय के नारे लगाए गए। प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। मध्य प्रदेश बीजेपी के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह के सामने कार्यकर्ता लात-घूसे चलाने लगे और जमकर धक्का-मुक्की की गई। उनके गनमैन के साथ भी जमकर धक्का-मुक्की करने का वीडियो सामने आया है। हालांकि इस मामले में भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हम उनसे बात कर रहे हैं। अभी आए हैं सभी कार्यकर्ता सबसे बात करेंगे।

إرسال تعليق