BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

MP में बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी : 39 नामों का ऐलान : देखे किसको कहां से मिला टिकट


मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने केंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 39 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। खास बात ये है कि बीजेपी ने इस लिस्ट में तीन केंद्रीय मंत्रियों को टिकट दिया है। इनमें मुरैना की दिमनी सीट से नरेंद्र सिंह तोमर, नरसिंहपुर से प्रह्लाद पटेल और निवास से फग्गन सिंह कुलस्ते को प्रत्याशी बनाया गया है।

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर विधानसभा क्रमांक 1 से टिकट दिया गया है। सीधी से सांसद रीति पाठक को प्रत्याशी बनाया गया है। छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू को उतारा गया है। इससे पहले बीजेपी ने पहली सूची में 39 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

Post a Comment

أحدث أقدم