इंदौर में आज जीएसटी की टीम ने आज बर्तन व्यापारियों के यहां छापा मारा. इन सभी पर टैक्स चोरी का आरोप है. यह कार्रवाई एडिशनल कमिश्नर जीएसटी रजनी सिंह के नेतृत्व में की गई. कार्रवाई में प्रारंभिक रूप से ही 2 करोड़ रूपए की टेक्स चोरी सामने आई है.जिन फ़र्मों पर कार्रवाई की गई है उनका रिकॉर्ड खंगालने पर कई बड़े खुलासे होने की संभावना है.
इंदौर जीएसटी विंग ने आज शहर के 27 बर्तन कारोबारियों के यहाँ छापा मारा. इन व्यापारियों की 10 फ़र्मों के 48 स्थानों पर कार्रवाई की गई. जांच में खुलासा हुआ कि बिलिंग और स्टॉक रजिस्टर की एंट्री मेल नहीं खा रही है. इसके बाद मामला और भी संदिग्ध हो गया. कहा जा रहा है कि बड़ी मात्रा में बर्तन चुनाव में बंटने के लिए आए हैं. इससे पहले साड़ी व्यापारियों के यहाँ भी छापा मार कार्रवाई हो चुकी है.
10 फर्म पर छापा
जीएसटी अपर आयुक्त रजनी सिंह ने बताया कि इंदौर में इसके तहत 10 फर्म्स पर कार्रवाई की गई है. इसी प्रकार ग्वालियर, सतना, जबलपुर और रतलाम के बर्तन कारोबारियों पर भी कार्रवाई शुरू की गई है.
3 करोड़ की साड़ी
जीएसटी विंग ने इसी माह साड़ी व्यापारियों की फ़र्म पर छापा मार कार्रवाई कर 3 करोड़ का मामला पकड़ा था जो बाद में क़रीब 35 करोड़ तक जा पहुँचा था. जीएसटी टीम को व्यवसाइयों के यहां से 60-70 करोड़ की बिना हिसाब किताब की रखी हुई साड़ियां, सूट आदि माल मिला था, जो संभवतः चुनाव प्नभावित करने के लिए मतदाताओं को बांटा जाना था. इनकी खरीदी में लगभग 3 करोड़ की कर चोरी का अनुमान लगाया गया. इसमें से 1.5 करोड़ से अधिक विभाग ने वसूल कर लिए हैं. इस मामले में भी कार्रवाई जारी है.

إرسال تعليق