BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

जब PM मोदी ने गर्व से अखबार में दिखाई 'भारत की शान! चंद्रयान-3' की तस्वीर

 


ई दिल्ली.जहां एक तरफ बीते बुधवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बीते बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर 'विक्रम' और रोवर 'प्रज्ञान' से लैस एलएम की साफ्ट लैंडिग कराने में शानदार सफलता हासिल की।

वहीं चंद्रयान-3 मिशन की सफलता से उत्साहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते बुधवार को कहा कि,"यह ऐतिहासिक क्षण है और विकसित भारत का बिगुल बज चुका है।" प्रधानमंत्री ने चंद्रयान मिशन की सफलता के बाद कहा कि, "मैं भले ही दक्षिण अफ्रीका में हूं, लेकिन मेरा दिल हर समय चंद्रयान मिशन के साथ रहा। हम नये भारत की नई उड़ान के साक्षी हैं, नया इतिहास लिखा जा चुका है।"

इधर आज विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में PM मोदी एक अखबार के साथ दिखाई दे रहे हैं। वहीं वे इस अखबार में भारत और चंद्रयान-3 मिशन की सफलता से जुड़ी खबर को एक अतिथि को बड़े ही गर्व और प्रसन्नता के साथ दिखा रहे हैं।

गौरतलब है कि, चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर 'विक्रम' और रोवर 'प्रज्ञान' से लैस एलएम ने बीते बुधवार शाम 6। 04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की। यह एक ऐसी उपलब्धि है, जो अब तक किसी भी देश को हासिल नहीं हुई है। देखा जाए तो यह एक ऐसी सफलता है, जिसे न केवल ISRO के शीर्ष वैज्ञानिक बल्कि भारत का हर आम और खास आदमी टीवी की स्क्रीन पर टकटकी बांधे हुए इसे देख रहा था।


Post a Comment

أحدث أقدم