भोपाल शहर के जहांगीराबाद थाना इलाके में जेजे शादी हाल के पास रहने वाले एक युवक ने शनिवार दोपहर को जहर पी लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जहांगीराबाद में रहने वाले 24 वर्षीय सलमान खान ने घर में रखे मच्छरमार लिक्विड को पीकर जान देने की कोशिश की। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तब स्वजन को इस घटना का पता चला। इसके बाद स्वजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।
जहांगीराबाद थाना पुलिस ने बताया कि अस्पताल से घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची थी, लेकिन सलमान अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसकी हालत संभलते ही उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे

إرسال تعليق