BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मंडी बोर्ड के स्वर्ण जयंती 50 वर्ष पूर्ण होने पर कृषि उपज मंडी परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया




मक्सी। मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड की स्थापना (1973-2023) के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मंडी बोर्ड कृषि उपज मंडी समिति मक्सी द्वारा स्वर्ण जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। मंडी सचिव कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि जिसके अंतर्गत 3 अगस्त को कृषक, व्यापारी, तुलावटी, हम्माल, मंडी कर्मचारी सम्मान सम्मेलन संगोष्ठी एवं सर्वाधिक राजस्व देने वाले व्यापारियों, उन्नत खेती करने वाले, तुलावटी/हम्माल मेहनत करने वाले का सम्मान एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोतीलाल लोधी, मुख्य अतिथि मोहनलाल गुर्जर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, मेहरबान सिंह पटेल विधायक प्रतिनिधि, उन्नत कृषक बाबुसिंह पटेल, नरेन्द्र पाटीदार सरपंच प्रतिनिधि, अनमोल जागीरदार, सचिन कल्मोदिया, अधिक राजस्व देने वाले वरिष्ठ व्यापारी महेश कुमार जागीरदार, मंडी कर्मचारी मदनसिंह गुर्जर, अजय मालवीय, दीपक लुवानिया, कैलाशचंद्र सिसोदिया, चन्द्रपाल सिंह तंवर, पत्रकार मुकेश परमार, करण सिंह मालवीय हम्माल/तुलावटी अलकेश कल्मोदिया, प्रहलाद सिंह, संतोष मालवीय, सुनील धोलपुरे, ईश्वर मालवीय, आत्माराम परमार, अनीस खान, बाबुलाल कुंडला, राकेश कुंडला इत्यादि मौजूद रहे।
इस दौरान कृषि उपज मंडी परिसर में गुरुवार को जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकारो, मंडी कर्मचारियों द्वारा सामूहिक वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर फलदार औषधिय पौधों के साथ अन्य पौधे रोपे गए। मंडी सचिव कैलाशचंद्र शर्मा, सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद सिसोदिया ने पेड़ पौधो का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में पेड़ पौधे अहम रोल अदा करते है। जन्म से लेकर मरण तक पेड़ पौधे पूरी ईमानदारी के साथ साथ देते हैं। इसलिए हमारा भी दायित्व बनता है कि उनकी संख्या में लगातार वृद्धि करते हुए उनकी अच्छे से देखभाल एवं सुरक्षा करना चाहिए।

Post a Comment

أحدث أقدم