BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

MLA के राइट हैंड को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता


भोपाल
। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दाल अदला बदली जारी है। इसी कड़ी में बीजेपी को एक झटका लगा है। बीजेपी के पूर्व मंत्री और विधायक संजय पाठक के करीबी संदीप वाजपेयी अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

संजय पाठक के राइट हैंड वाजपेई माने जाते हैं। कटनी से जनपद सदस्य समेत बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पीसीसी कार्यालय पहुंचे, जहां कमलनाथ ने उन्हें सदस्यता दिलाई है। 

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की विदाई पक्की है। सदन में आदिवासियों पर अत्याचार की चर्चा से सरकार भाग गई। प्रदेश की तस्वीर सामने रखी है। सच्चाई इनको खींचकर लाई है। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है। पैसे दो काम लो, यह तस्वीर मध्यप्रदेश की है। आदिवासी अत्याचार मामले में अपना प्रदेश पूरे देश में कलंकित हुआ। पुलिस प्रशासन और पैसे की भी एक्सपायरी डेट आ गई है। 

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते दोनों प्रमुख पार्टिया चुनाव के चलते पूरी तरह से तैयारिओं में जुट गए है। इसी के साथ दोनों पक्षों में दल अदला बदली की प्रक्रिया जारी है। साथ ही सत्ता में आने की दौड़ में लग चुके है।

Post a Comment

أحدث أقدم