बगैर लिंक आए बगैर ओटीपी मांगे ठगी की एक वारदात तुकोगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है जिसमे फरियादी लक्ष्मण कुमार के 56 हजार रुपये की ठगी ऑनलाइन ठगे गए है ऑन लाइन हुई ठगी को लेकर फरियादी को खुद नहीं मालूम कि किस तरीके से ठग ने उसके बैंक अकाउंट से इतनी बड़ी रकम निकाल ली है हालांकि पुलिस तुकोगंज ने ऑनलाइन ठगी का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की है।
इंदौर में रोजाना किसी न किसी थाने में ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज की जाती इसी परंपरा में तुकोगंज थाना में फरियादी द्वारा खुद के साथ हुई 56 हजार की ऑनलाइन ठगी की शिकायत की गई जिस पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामला विवेचना में लिया है पुलिस द्वारा फरियादी से पूछा गया कि किसी तरह की कोई लिंक या कोई ओटीपी आपसे मांगा गया तो फरियादी ने इनकार करते हुए उसके साथ हुई ठगी में समझ ना आना और रुपयों की चपत लगना बताया है फरियादी द्वारा दिए गए सबूतों के आधार पर पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है और आरोपी तक पहुंचने का पुलिस का प्रयास निरंतर जारी है।
ठगी की वारदात में फरियादी के हजारों रुपए अज्ञात आरोपी ने अकाउंट से निकाल लिए अब इस प्रकरण में पुलिस की विवेचना के बाद ही आरोपी की शिनाख्त और ठगी का तरीका सामने आएगा।

إرسال تعليق