Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का एक बार फिर से सिक्का चल पड़ा है. 'पठान' के साथ उन्होंने धमाकेदार कमबैक किया है. उनकी फिल्म की कमाई के आगे कोई हिंदी फिल्म नहीं टिक पा रही है.
शाहरुख खान हाल ही में लॉस एंजिल्स में शूटिंग कर रहे थे. शूटिंग के दौरान शाहरुख के साथ एक एक्सीडेंट हो गया. जिसके चलते उन्हें चोट आई है. हालांकि ये चोट ज्यादा बड़ी नहीं है. मिली जानकारी के अनुसार शाहरुख खान की एक माइनर सर्जरी की गई है. माना जा रहा है अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान किंग खान की नाक पर चोट लग गई थी. जिसके बाद एक्टर की नाक से खून बहने लगा था.
إرسال تعليق