BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

देर रात ली जिंदगी की आखिरी सेल्फी, फिर कोल्ड ड्रिंक में सल्फास मिला बच्चों को पिलाया...


भोपाल
- पल भर का गुस्सा और नाराजगी किस तरह एक जिंदगी को तबाह कर देता है इसका एक ताजा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देखने को मिला। जहां एक हंसते-खेलते परिवार ने मासूम बच्चों समेत सामूहिक खुदकुशी कर ली।
दरअसल, एक ही परिवार के 4 लोगों ने सुसाइड कर लिया है, मरने वालों में 2 छोटे बच्चे भी शामिल हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक दंपति ने अपने दो बच्चों को कथित तौर पर जहर देकर मार डाला और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट और सल्फास की गोलियों का पैकेट भी मिला है। एसीपी चंद्र प्रकाश पांडे ने बताया कि भूपेंद्र विश्वकर्मा (38) कोलंबिया बेस्ड एक कंपनी में ऑनलाइन जॉब करते थे। कंपनी ने उनका लैपटॉप हैक कर उनके फोन के सभी नंबर पर अश्लील वीडियो वायरल कर दिए थे। इससे परेशान भूपेंद्र ने अपनी पत्नी रितु (35) के साथ सुसाइड कर लिया। इससे पहले दो बेटों ऋतुराज (3) और ऋषिराज (8) को सल्फास की गोलियां दी गयीं और उसके बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं अब इस मामले में भूपेंद्र के बड़े भाई नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि उसने दोनों बच्चों और पत्नी के साथ देर रात सेल्फी कैप्चर की थी। और बच्चों को मारने के लिए कोल्ड ड्रिंक (माजा) में सल्फास मिलाकर दोनों को पिला दिया। इसके बाद भूपेंद्र और उसकी पत्नी रितु ने दो दुपट्टे को आपस में बांधकर फंदा बना फांसी लगाकर जान दे दी। टीटी नगर के सहायक पुलिस आयुक्त चन्द्रशेखर पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक व्यक्ति, भूपेन्द्र विश्वकर्मा (38) कर्ज में डूबा हुआ था। शहर के रातीबड़ इलाके में रहने वाले विश्वकर्मा ने सुबह करीब 4 बजे अपने रिश्तेदारों को व्हाट्सएप संदेश भेजकर अपने इस कदम के बारे में बताया। उन्होंने कहा, रिश्तेदारों ने सुबह करीब छह बजे जागने के बाद संदेश पढ़ा और साढ़े 6 बजे पुलिस को सूचित किया।

वह व्यक्ति और उसकी पत्नी रितु (34) एक कमरे में लटके हुए पाए गए। अधिकारी ने कहा कि उनके आठ और तीन साल के बच्चे घर के दूसरे हिस्से में मृत पाए गए और ऐसा लगता है कि उन्हें जहर दिया गया था। प्राथमिक जांच के अनुसार, व्यक्ति कर्ज में डूबा हुआ था। उन्होंने कहा, ''इसी कारण ने उन्हें और उनकी पत्नी को यह कदम उठाने के लिए प्रेरित किया होगा। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم